Wednesday 22 February 2017

TWO YEAR ME SABHI GOVT. SERVICES ONLINE HONGI

चंडीगढ़ : हरियाणा में अगले दो साल में सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। इसके लिए डिजिटल हरियाणा रोडमैप तैयार किया गया है। इससे जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, वहीं कार्यप्रणाली में भी तेजी आएगी। रोडमैप के तहत भविष्य की आइटी योजनाओं को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री
मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई सीएम डिजिटल हरियाणा सेल की बैठक में बताया गया कि आइटी का इस्तेमाल कर सभी विभागों को जोड़ा जाएगा। इससे विभागों का आपस में समन्वय होगा, ताकि परियोजनाओं और नीतियों की सही निगरानी हो सके। साथ ही भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए डिजीटल लिटरेसी पर विशेष बल दिया जाएगा। सभी आइटी पहलों और क्रियान्वयन का मूल्यांकन थर्ड पार्टी करेगी। मुख्यमंत्री खुद कुछ चुनिंदा आइटी पहलों की प्रत्येक दो माह में समीक्षा करेंगे।

No comments:

Post a Comment