Tuesday 21 February 2017

IPL 2017 SCHEDULE AND DATES 4.2 करोड़ में बिके क्रिस वोक्स, इशांत-इरफान को नहीं मिला खरीददार


इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सीजन के सबसे मंहगे प्लेयर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स रहे। पहली बार IPL में शामिल हुए स्टोक्स को 14.5 करोड़ की जबरदस्त कीमत मिली। वहीं, इंडियन बॉलर इशांत शर्मा और ऑलराउंडर इरफान पठान को इस सीजन में खदीददार नहीं मिला। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल से नीलामी शुरू हुई, लेकिन उन्हें भी खरीददार नहीं मिला। वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर इयान मोर्गन को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ पर ही किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने खरीदा। अब तक बिके ये खिलाड़ी...
प्लेयर देश टाइप बेस प्राइस प्राइस टीम
इयान मोर्गन इंग्लैंड बैट्समैन 2 करोड़ 2 करोड़ किंग्स XI पंजाब

पवन नेगी भारत ऑलराउंडर 30 लाख 1 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
एंजिलो मैथ्यूज श्रीलंका ऑलराउंडर 2 करोड़ 2 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
बेन स्टोक्स इंग्लैंड ऑलराउंडर 2 करोड़ 14.5 करोड़ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
कोरी एंडरसन न्यूजीलैंड ऑलराउंडर 1 करोड़ 1 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
निकोलस पूरन वेस्ट इंडीज विकेटकीपर 30 लाख 30 लाख मुंबई इंडियंस
कैगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका बॉलर 1 करोड़ 5 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
ट्रेन्ट बोल्ट न्यूजीलैंड बॉलर 1.5 करोड़ 5 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
टैमल मिल्स इंग्लैंड बॉलर 50 लाख 12 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया बॉलर 2 करोड़ 4.5 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
मिशेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया बॉलर 2 करोड़ 2 करोड़ मुंबई इंडियंस
अंकित बवाने भारत बैट्समैन 10 लाख 10 लाख दिल्ली डेयरडेविल्स
तन्मय अग्रवाल भारत बैट्समैन 10 लाख 10 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
मोहम्मद नबी अफगानिस्तान ऑलराउंडर 30 लाख 30 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
कृष्णप्पा गौतम भारत ऑलराउंडर 10 लाख 2 करोड़ मुंबई इंडियंस
राहुल तेवतिया भारत ऑलराउंडर 10 लाख 25 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
एकलव्य द्विवेदी भारत विकेटकीपर 30 लाख 75 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
अनिकेत चौधरी भारत बॉलर 10 लाख 2 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंलगुरु
टी. नटराजन भारत बॉलर 10 लाख 3 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
नाथू सिंह भारत बॉलर 30 लाख 50 लाख गुजरात लायंस
बासिल थम्पी भारत बॉलर 10 लाख 85 लाख गुजरात लायंस
एम. अश्विन भारत बॉलर 10 लाख 1 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
टीएस बरोका भारत बॉलर 10 लाख 10 लाख गुजरात लायंस
राशिद खान अफगानिस्तान बॉलर 50 लाख
4 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद
प्रवीण तांबे भारत बॉलर 10 लाख 10 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
क्रिस वोक्स इंग्लैंड ऑलराउंडर 2 करोड़ 4.2 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
कर्ण शर्मा भारत ऑलराउंडर 30 लाख 3.2 करोड़ मुंबई इंडियंस
रिषी धवन भारत ऑलराउंडर 30 लाख 55 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
मैट हेनरी न्यूजीलैंड बॉलर 50 लाख 50 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
जयदेव उनदकड़ भारत बॉलर 30 लाख 30 लाख राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
वरुण एरॉन भारत बॉलर 10 लाख 2.8 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
मनप्रीत गोनी भारत बॉलर 30 लाख 60 लाख गुजरात लायंस
ऑक्शन में पहली बार शामिल इन दो देशों के प्लेयर
- ये पहला मौका होगा जब IPL ऑक्शन में ICC के एसोसिएट देशों के प्लेयर्स को भी शामिल किया जा रहा है।
- इस दौरान अफगानिस्तान के पांच और यूएई के एक प्लेयर की बोली लगेगी।
- अफगानिस्तान के असगर स्टेनिक्जई, मो. नबी, मो. शहजाद, राशिद खान और दौलत जरदान को IPL ऑक्शन में शामिल हैं।
- वहीं UAE के बैट्समैन चिराग सूरी को भी IPL ऑक्शन के लिए लिस्ट में शामिल किया गया है।
- इन छह प्लेयर्स में से मो. शहजाद और राशिद खान का बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है।
63 प्लेयर्स को किया टीमों ने रिलीज
- 2017 के IPL ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 63 खिलाड़ियों को रिलीज किया था।
- इसमें केविन पीटरसन, इशांत शर्मा, डेल स्टेन, इरफान पठान, पवन नेगी, इमरान ताहिर, इयान मोर्गन जैसे नाम थे।
- इसके बाद केविन पीटरसन ने ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया था।
खत्म होगा खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट
-शुरूआती लिस्ट में नौ देशों से 160 अनुभवी खिलाड़ी और 639 गैर-अनुभवी खिलाड़ी शामिल थे। कुल 799 प्लेयर्स की लिस्ट को घटाकर 351 किया गया है।
- भारत के 24 अनुभवी खिलाड़ियों में चार वनडे खेल चुके फास्ट बॉलर सुदीप त्यागी एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें बाहर किया गया है।
- आईपीएल 2017 के बाद सारे प्लेयर्स के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होंगे और 2018 में सारे प्लेयर्स की फिर से नीलामी होगी।
- इसी के साथ फ्रेंचाइजी एक बार फिर नए बजट के साथ ऑक्शन में भागे लेंगी।
- वहीं, रिटेंशन पॉलिसी और 2018 में IPL टीमों की संख्या भी फिलहास साफ नहीं है।
- 2018 में दो साल के लिए बैन टीमों चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी होगी।
हर टीम14मैच खेलेगी
- टूर्नामेंट 47 दिनों तक 10 अलग-अलग ग्राउंड्स पर खेला जाएगा।
- हर टीम 14 मैच खेलेगी, जिसमें सात मैच टीम के होम ग्राउंड पर होंगे।
इंदौर में6साल बाद मैच
- होलकर मैदान में 8 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के बीच मैच खेला जाएगा।
- इसी मैदान पर 10 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच और 20 मई को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन्स के बीच मैच होगा।
- इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब के तीन मैच होंगे। ये मैच पुणे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होंगे।
- आईपीएल 2011 के बाद से पहली बार इंदौर वापस लौटा है।
क्वालिफायर-एलिमिनेटर के ग्राउंड्स तय नहीं
- इस सीजन का पहला क्वालिफायर 16 मई को खेला जाएगा।
- वहीं, एलिमिनेटर राउंड 17 मई को होगा, जिसके बाद दूसरा क्वालिफायर 19 मई को खेला जाएगा।
- क्वालिफायर और एलिमिनेटर के ग्राउंड्स का एलान अभी नहीं हुआ है।

No comments:

Post a Comment