Monday 3 April 2017

TOP PAR HAI BENGLURU KA IISC., JNU KI 6TH POSITION

Delhi : शिक्षण संस्थानों की सूची में टॉप पर IISc बेंगलुरु, जेएनयू को छठां स्थान
.
नई दिल्ली, जेएनएन। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के श्रेष्ठ राष्ट्रीय संस्थानों की सूची जारी की है। इस रैकिेंग को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जारी किया है।
इस सूची में इंडियन इंस्टिट्यूट बेंगलुरु को पहला स्थान मिला है। आईआईटी मद्रास को दूसरा नंबर मिला है। पहले स्थान को छोड़कर टॉप 5 में बाकी सभी जगह IIT संस्थाानों को मिली हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई IIT रही। जबकि चौथे नंबर पर खड़गपुर IIT और पांचवे नंबर पर दिल्ली IIT रही है।
विवादित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने इस सूची में छठां स्थान हासिल किया है। IIT कानपुर को सूची में 7वां पायदान दिया गया है। 8वें पायदान पर IIT गुवाहाटी, 9वें पायदान पर IIT रुड़की है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने हुए सूची में 10वां स्थान हासिल किया है।

No comments:

Post a Comment