Saturday 30 April 2016

NEWLY SELECTED 9870 JBT TEACHERS CURRENT FACTS UP TO 30.04.2016

नवचयनित 9870 JBT की नियुक्ति के संदर्भ में आपकी जानकारी के लिए
इस प्रकार है:-
1. जेबीटी व मुख्य शिक्षक के कुल स्वीकृत पद 44215 है और वर्तमान में 3376 मुख्य शिक्षक व 20509 रेगुलर जेबीटी कार्यरत है। इसके अलावा वर्तमान में 5687 गैस्ट टीचर्स जेबीटी पदों पर कार्यरत है। MIS डाटा के अनुसार 16254 पद रिक्त है।
2. पहली चयनसूचि के अनुसार हरियाणा कैडर में 8374 चयनित व 674 वोटिंग लिस्ट में है व इनका कुल योग 9048 है और मेवात कैडर में 1081 चयनित व 89 वेटिंग लिस्ट में है व इनका कुल योग 1170 है। दोनों कैडर का कुल योग 9455 चयनित व 763 वेटिंग लिस्ट सहित 10218 है।
3. दूसरी चयनसूचि (एचटेट-2013) में हरियाणा कैडर में 1864 चयनित व 231 वेटिंग लिस्ट में है व इनका कुल योग 2095 है। मेवात कैडर में 362 चयनित व 50 वेटिंग लिस्ट में है व इनका कुल योग 412 है। दोनों कैडर का
कुल योग 2226 चयनित व 281 वेटिंग लिस्ट सहित 2507 है।
4. दोनों लिस्ट में चयनित व वेटिंग लिस्ट को मिला कर कुल 12731 चयनित जेबीटी को नियुक्ति दी जानी है। (क्योकि हाईकोर्ट ने वेटिंग लिस्ट वालों की नियुक्ति के भी आदेश दिए हुए है केस नम्बर 11796/2015 में)।
5. शिक्षा विभाग द्वारा 12731 चयनित जेबीटी (दोनों चयन सूचियों व उनकी वेटिंग लिस्ट सहित) के थम्ब इम्प्रेशन जाँच के लिए दिए गए थे जिसके आंकड़े/स्थिति इस प्रकार है--
क) जाँच में सही पाए गए= 3347
ख) फर्जी पाए गए/घोषित= 143
ग) मिलान करने योग्य स्थिति में नहीं पाए= 4072
घ) जाँच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई= 2384
ड़) मधुबन लैब को रिकार्ड भेजा= 601 (ये क्लियर नहीं है कि इससे विभाग का क्या अभिप्राय है।)
च) दोनों लिस्ट में चयनित (डबल) = 909
छ) अनुभव के आधार पर कुल चयनित= 536
ज) 25 अप्रैल तक अंगूठे के निशान देने नहीं पहुंचे= 739 (इनको 28 अप्रैल को एक मौका और दिया गया था, कितने पहुंचे ये अपडेट नहीं मिली)
शिक्षा विभाग को थम्ब इम्प्रेशन जाँच की रिपोर्ट विभिन्न तारीखों 27-05-2015, 25-06-2015, 14-07-2015, 27-07-2015, 11-08/2015, 03-09-2015 को प्राप्त हुई थी। 3 सितम्बर 2015 के बाद कुछ नहीं। अब शिक्षा विभाग ने "अंगूठे मिलान करने योग्य नहीं" स्थिति वाले 4072 चयनित जेबीटी के हस्ताक्षर जाँच हेतु सीएफएसएल मधुबन को भेज दिए है।
अब तक की स्थिति/अपडेट उपरोक्त है।

No comments:

Post a Comment