Friday 29 April 2016

छोटी हरड़ : मुंह और जीभ के छालो के लिए विशेष रामबाण घरेलु नुस्खे

आइये जाने अब मुंह और जीभ के छालो के लिए विशेष रामबाण घरेलु नुस्खे।
छोटी हरड़।
छोटी हरड़ को बारीक पीसकर छालो पर लगाने से मुंह तथा जीभ के छालो से छुटकारा मिलता हैं, तथा मुखपाक मिटता हैं। जो छाले किसी भी दवा से ठीक नहीं हो रहे हो तो इस दवा के लगाने से निश्चय ही ठीक हो जायेंगे।
अगर ये प्रयोग ना कर सके तो ये नीचे लिखे प्रयोग भी कर सकते हो।
1. रात को भोजन के बाद एक छोटी हरड़ चूसे। इस से आमाशय और आंतड़ियों के दोषो के कारण महीनो ठीक ना होने वाले मुंह व् जीभ के छाले ठीक हो जाते हैं। हरड़ को चूसते रहने से पाचक अंग शक्तिशाली बन जाते हैं, पेट के कीड़े भी नष्ट होते हैं।
2. तुलसी की चार पांच पत्तिया नित्य सुबह और शाम चबाकर ऊपर से दो घूँट पानी पिए। मुंह के छाले व् मुंह
की दुर्गन्ध दूर होती हैं। चार पांच दिन खाए।
3. दो ग्राम भूना हुआ सुहागा का बारीक चूर्ण पंद्रह ग्राम ग्लिसरीन में मिलाकर रख ले। दिन में दो तीन बार मुंह एवं जीभ के छालो पर लगाये। शीघ्र लाभ होगा।
बच्चो के मुंह के छाले।
मिश्री को बारीक पीसकर उसमे थोड़ा सा कपूर मिलाकर मुंह में लगाये या भुरकाये। (मिश्री 8 भाग, कपूर 1 भाग) इस से मुंह के छाले और मुँहपाक मिटता हैं। यह दवा बच्चो के मुंह के आने पर बहुत लाभकारी हैं।
सहायक उपचार।
टमाटर के रस में ताज़ा पानी मिलकर कुल्ली करने से मुंह, होंठ और जीभ के छाले दूर हो जाते हैं।
जिसे बार बार मुंह में छाले होते रहते हैं, उसको टमाटर अधिक खाने चाहिए।

No comments:

Post a Comment