Thursday 28 April 2016

फिल्म - 'द जंगल बुक' की धूम

हरियाणा--अमेरिका में बनी फिल्म 'द जंगल बुक' में अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया में धूम मचा रहे नील सेठी मूलत: हरियाणा के डबवाली शहर (सिरसा जिला) के रहने वाले हैं। 13 साल के नील ने इस फिल्म में मोगली का किरदार निभाकर सिनेमा प्रेमियों को अपना दीवाना बना दिया है। ये एक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है। इसे वाल्ट डिजनी ने बनाया है।इंडिया के इस शहर से हैं नील... - नील का परिवार फिलहाल अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहता है। बता दें कि नील के दादा डॉ. रामजीदास सेठी का जन्म सिरसा के डबवाली में हुआ था। - करीब 45 साल पहले अमेरिका जाकर बसे डॉ. रामजीदास अब भी हर साल डबवाली आते हैं। - उनका पुश्तैनी मकान
यहीं के अरोड़वंश गुरुद्वारा के पीछे मौजूद है। नील भी बचपन में परिवार के साथ डबवाली आ चुका है। - नील के पापा डॉ. सैम और मां डॉ. रत्ना सेठी अमेरिका में डेंटल सर्जन हैं। -मोगली के रोल के लिए उसे ऑडिशन देने वाले दुनियाभर के हजारों लड़कों के बीच से चुना गया था। - बता दें कि इस एनीमेशन मूवी में नील केवल एकमात्र ह्यूमन कैरेक्टर है। फिल्म में जानवरों की आवाज के लिए फेमस एक्टर्स की मदद ली गई है। - ये फिल्म दुनिया के कई भाषाओं में बनी है। फिल्म के इंग्लिश वर्जन में बेन किंग्सले जैसे एक्टर्स ने अपनी आवाज दी है। - जबकि इसके हिन्दी में बनी फिल्म में एनिमेटेड एनीमल कैरेक्टर के लिए नाना पाटेकर, ओम पुरी, अनुपम खेर और शबाना आजमी जैसे एक्टर और एक्ट्रेस ने अपनी आवाज दी है। छठी क्लास का स्टूडेंट है मोगली - 22 दिसंबर 2003 में अमेरिका में जन्मे नील फिलहाल छठी क्लास का स्टूडेंट है। - जंगल बुक के डायरेक्टर जॉन फेवरू ने नील को स्कूल में एक प्ले में एक्टिंग करते हुए देखा तो वह उसके टैलेंट से बेहद इंप्रेस हुए। - उन्होंने मोगली का रोल प्ले करने के लिए उसे ऑडिशन देने के लिए इनवाइट किया। - नील के परफॉर्मेंस से इम्प्रेस जॉन ने उसे अपनी फिल्म के लीड रोल में लेने और इसके लिए 30 करोड़ रुपए मेहनताने की पेशकश उनके पैरेंट्स के सामने रखी। - इस पेशकश को उनके परिवार ने मान लिया। आज मोगली के किरदार ने उन्हें दुनियाभर में सबका चहेता स्टार बना दिया है।

No comments:

Post a Comment