Showing posts with label INDIAN RELIGIOUS VIEWS. Show all posts
Showing posts with label INDIAN RELIGIOUS VIEWS. Show all posts

Friday, 20 October 2017

HAPPY DIPAWALI 2017

रिद्धि दे, सिद्धि दे,
वंश में वृद्धि दे,
ह्रदय में ज्ञान दे,
चित्त में ध्यान दे, 
अभय वरदान दे,
दुःख को दूर कर, 
सुख भरपूर कर, 
आशा को संपूर्ण कर,
सज्जन जो हित दे, 
कुटुंब में प्रीत दे,
जग में जीत दे, 
माया दे, साया दे, और निरोगी काया दे,
मान-सम्मान दे, सुख समृद्धि और ज्ञान दे,
शान्ति दे, शक्ति दे, भक्ति दें..."
माँ लक्ष्मी कि कृपा आप पर सदा युं हि बनी रहे 

आपको व आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 

Tuesday, 11 April 2017

श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ*

मंगल को जन्मे मंगल ही करते
मंगलमय भगवान ।
जय हनुमान जय हनुमान
जय हनुमान ।।
🚩 *श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ*     



Sunday, 12 February 2017

माता वैष्णो देवी कटरा के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को मिली एक और ट्रेन की सुविधा

पानीपतसे माता वैष्णो देवी कटरा में दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे मंडल ने 04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस नई ट्रेन चलाने का एलान किया है। यह ट्रेन 3 अप्रैल से 1 जुलाई तक समर स्पेशल के रूप में चलेगी। पानीपत से यात्रियों को यह ट्रेन अंबाला कैंट में जाकर पकड़नी होगी। वैसे तो इससे पहले भी नियमित चल रही श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन भी यात्रियों को अम्बाला कैंट जाकर ही पकड़नी पड़ती है।

Monday, 8 February 2016

OM NAMAY SIWAY

शिव उठत,शिव चलत,शिव शाम-भोर है !
शिव बुध्दि, शिव चित, शिव मन विभोर है !!
शिव रात्रि, शिव दिवस, शिव स्वप्न शयन है !
शिव काल, शिव कला, शिव मास-अयन है !!
शिव शब्द, शिव अर्थ, शिव ही परमार्थ है !
शिव कर्म, शिव भाग्य, शिव पुरूषार्थ है !!
शिव स्नेह, शिव राग, शिव ही अनुराग है !
शिव कली, शिव कुसुम, शिव ही पराग है !!
शिव भोग, शिव त्याग, शिव तत्व ज्ञान है !
शिव भक्ति, शिव प्रेम, शिव ही विज्ञान है !!
शिव स्वर्ग, शिव मोक्ष, शिव परम साध्य है !
शिव जीव, शिव बह्मा, शिव ही आराध्य है।
ॐ हर हर महादेव...

Sunday, 31 January 2016

करें दर्शन मनोकामना पूर्ण करने वाले गणेश मंदिर के

मनोकामना पूर्ण करने वाले इस गणेश मंदिर के
साथ ही आप सारे
दक्षिण भारत का प्रसिद्ध पहाड़ी किला मंदिर तमिलनाडु
राज्य के त्रिची शहर के मध्य पहाड़ के शिखर पर स्थित है। चैल
राजाओं द्वारा चट्टानों को काटकर इस मंदिर का निर्माण
किया गया। जहां भगवान श्री गणेश का मंदिर है। पहाड़ के

Sunday, 10 January 2016

मकर संक्रांति मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा

अब 82 साल तक हर 15 जनवरी और इतने ही साल बाद 16 को मनेगी मकर संक्रांति मकर संक्रांति का पर्व पहली बार पूर्ण रूप से 15 जनवरी को मनाया जाएगा । तिथि में बदलाव के बाद पिछले साल 14 व 15 जनवरी को यह मनाया गया था । वहीं अगले 82 सालों तक 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्यदेव मकर राशि में 14 जनवरी की रात 1.25 बजे प्रवेश करेंगे मकर राशि में प्रवेश के साथ ही भी एक दिन आगे बढ़ जाएगा। इससे 15 जनवरी को दान-पुण्य के साथ ही संक्रांति की धूम रहेगी। मालूम हो कि मकर संक्रांति आमतौर पर 14 जनवरी को मनाई जाती है। वहीं पिछले साल 2015 से यह 15 जनवरी से मनाया जा रहा है । हालांकि पिछले साल यह पूर्ण रूप से 15 जनवरी को नहीं पड़ा था। लिहाजा 14 जनवरी को भी संक्रांति मनाई गई थी । इसके साथ ही इस तिथि से दिन भी बड़े होने लगेंगे । सूर्य की वजह से संक्रांति एक दिन आगे चली जाती है