Showing posts with label UPTET. Show all posts
Showing posts with label UPTET. Show all posts

Sunday, 24 January 2016

CHILD DEVELOPMENT AND PEDAGOGY NOTES-2 ( शिक्षा मनोविज्ञान : प्रैक्टिस सेट -2 )

 शिक्षा मनोविज्ञान : प्रैक्टिस सेट -2
1. किस आयु में मानव चिंतन में तर्क का आरम्भ होता है –
अ) बाल्यावस्था   ब) शैशवावस्था
स) किशोरावस्था  द) सभी में
2. मानव में अस्थाई दांतों की संख्या है –
अ) 32  ब) 20
स) 12  द) 36
3. ‘एडोलेसेन्स’ पुस्तक के लेखक हैं –
अ) फ्रायड  ब) स्टेनले हॉल
स) बिग्गी   द) थार्नडाइक
4. ‘ड्यूको’ शब्द का अर्थ है –
अ) भीतर से  ब) बाहर से
स) ऊपर से   द) नीचे से
5. मनोविज्ञान किस प्रकार का विज्ञान है –
अ) अशुद्ध विज्ञान     ब) प्राकृतिक विज्ञान
स) विधायक विज्ञान  द) सामाजिक विज्ञान

UPTET - - दो फरवरी को होगी UPTET 2016 परीक्षा प्रा. एवं जूनि. स्तर परीक्षा में प्रश्न इंटर स्तर के होंगे

एनसीईआरटी की कक्षा एक से आठ तक की पुस्तकों से भी होंगे प्रश्न
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 की प्रदेश भर में दो फरवरी को परीक्षा होगी। इस बार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक की परीक्षा में भाषा का अलग से प्रश्नपत्र न होने से युवाओं में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि एक ही प्रश्नपत्र में भाषा के सवाल होंगे या नहीं। यदि होंगे तो कितने सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने की अर्हता भले ही स्नातक है, लेकिन टीईटी में सवाल इंटरमीडिएट स्तर के पूछे जाने हैं। परीक्षा में माइनस मार्किंग (ऋणात्मक अंक) नहीं होगी।

यूपी टीईटी 2015 की परीक्षा की लगभग सारी तैयारियां हो चुकी हैं। सूबे के 1128 केंद्रों पर नौ लाख 42 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस समय ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने का सिलसिला तेज है। परीक्षा इस बार भी 150 अंकों की होगी, जिन्हें 150 मिनट में करना होगा। यानी एक सवाल पर एक मिनट मिलेगा। सभी प्रश्न चार विकल्प वाले यानी बहुविकल्पीय होंगे। टीईटी परीक्षा प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के लिए अलग-अलग हो रही है। दोनों परीक्षाओं में पांच खंड होंगे। जूनियर स्तर की परीक्षा में यह बदलाव किया गया है कि गणित व विज्ञान शिक्षक के लिए संबंधित विषय की परीक्षा देनी होगी, बाकी अभ्यर्थियों को सिर्फ सामाजिक अध्ययन के 60 सवालों का जवाब देना होगा। अमूमन अभ्यर्थी शिक्षण विधि, भाषा के सवाल आसानी से कर लेते हैं, लेकिन गणित व पर्यावरण अध्ययन के सवाल जरूर परेशान करते हैं। इन्हीं दोनों विषयों के सवाल ही टीईटी की मेरिट भी तय करेंगे।
खास बात यह है कि प्राथमिक एवं जूनियर स्तर की परीक्षा में सभी सवाल इंटर स्तर के होंगे, लेकिन उसमें भी अंतर उम्र का रखा गया है। निर्देशिका में कहा गया है कि प्राथमिक की परीक्षा में 6 से 11 वर्ष एवं जूनियर की परीक्षा में 11 से 14 वर्ष तक के बच्चों को ध्यान में रखकर समस्या समाधान एवं शिक्षण विधियों के प्रश्न होंगे। पिछली परीक्षा में अधिकांश अभ्यर्थियों को कुछ शिक्षण विधि एवं विज्ञान व गणित के सवालों ने ही उलझाया