हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग में संचार विंग के लिए
कॉन्स्टेबल (पुरुष) के 509 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के
आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी, 2017 से आरंभ हो जाएगी और ऑनलाइन आवेदन जमा
करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2017 रात्रि 11:59 बजे है। उन्होंने बताया कि
यह आवेदन आयोग की वैबसाइट पर जाकर किए जा
सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2017, रात्रि 11:59 बजे
है।
TO SEE FULL ADVERTISEMENT CLICK BELOW