Showing posts with label HINDI STUDY MATERIAL. Show all posts
Showing posts with label HINDI STUDY MATERIAL. Show all posts

Tuesday, 19 January 2016

HINDI STUDY MATERIAL: अलंकार

अलंकार - " काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व अलंकार
कहे जाते हैं ! "
अलंकार के तीन भेद हैं -
1. शब्दालंकार - ये शब्द पर आधारित होते हैं ! प्रमुख शब्दालंकार
हैं - अनुप्रास , यमक , शलेष , पुनरुक्ति , वक्रोक्ति आदि !
2. अर्थालंकार - ये अर्थ पर आधारित होते हैं ! प्रमुख अर्थालंकार
हैं - उपमा , रूपक , उत्प्रेक्षा, प्रतीप , व्यतिरेक ,
विभावना , विशेषोक्ति ,अर्थान्तरन्यास , उल्लेख , दृष्टान्त, विरोधाभास
, भ्रांतिमान आदि !
3.उभयालंकार- उभयालंकार शब्द और अर्थ दोनों पर आश्रित
रहकर दोनों को चमत्कृत करते हैं!
1- उपमा - जहाँ गुण , धर्म या क्रिया के आधार पर उपमेय

HINDI STUDY MATERIAL:वाक्यांश के लिए एक शब्द

वाक्यांश के लिए एक शब्द
• हाथी हाँकने का छोटा भाला— अंकुश
• जो कहा न जा सके— अकथनीय
• जिसे क्षमा न किया जा सके— अक्षम्य
• जिस स्थान पर कोई न जा सके— अगम्य
• जो कभी बूढ़ा न हो— अजर
• जिसका कोई शत्रु न हो— अजातशत्रु
• जो जीता न जा सके— अजेय
• जो दिखाई न पड़े— अदृश्य
• जिसके समान कोई न हो— अद्वितीय
• हृदय की बातेँ जानने वाला— अन्तर्यामी

Monday, 18 January 2016

HINDI STUDY MATERIAL : पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द
अ
अग्नि - आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु।
अपमान - अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार।
अलंकार - आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
अमृत- सुधा, अमिय, पीयूष, सोम, मधु,
अमी।
असुर- दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर,
दनुज, रात्रिचर, तमचर।
अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अदभुत, अनन्य।
अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।

HINDI STUDY MATERIAL:हिन्दी व्याकरण में समास

हिन्दी व्याकरण में समास – परिभाषा व प्रकार
परिभाषा:‘समास’ शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है ‘छोटा-रूप’। अतः
जब दो या दो से अधिक
शब्द
(पद) अपने बीच की विभक्तियों का लोप
कर जो छोटा रूप बनाते
हैं, उसे समास,
सामासिक
शब्द या समस्त पद कहते हैं। जैसे ‘रसोई के लिए घर’
शब्दों में से ‘के लिए’ विभक्ति का लोप
करने पर नया शब्द बना ‘रसोई घर’, जो एक सामासिक शब्द
है।
किसी समस्त पद या सामासिक शब्द को उसके विभिन्न
पदों
एवं विभक्ति सहित पृथक् करने
की क्रिया को समास का विग्रह कहते हैं जैसे