Sunday 10 January 2016

YouTube पर छाया आलिया भट्ट का यह गाना

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस आलिया भट्ट के लोकप्रिय गीत 'समझावां' को यूट्यूब पर 5 करोड़ से  ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'समझावां' गीत आलिया की 2014 की रोमांटिक-कॉमेडी 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से लिया गया है, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया।


इसी गीत को आलिया ने जुलाई, 2014 में गाया था और वीडियो शेयरिंग साइट पर
पोस्ट किया था। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म के गीत पर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'समझावां अनप्लग्ड' को 5 करोड़ बार देखा गया। इस गीत की वीडियो में आलिया कई दृश्यों के बीच मंच पर गीत गाते हुए नजर आ रही हैं। फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' आशुतोष राणा और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
SOURCE

No comments:

Post a Comment